{"_id":"59b942b14f1c1b32688b457f","slug":"111505313457-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से अवैध वसूली के मामले में लेखपाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से अवैध वसूली के मामले में लेखपाल सस्पेंड
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। कर्ज माफी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने वाले लेखपाल का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। भाकियू ने एसडीएम के आदेश को किसानों के साथ न्याय बताया है।
गौरतलब है कि पुवायां क्षेत्र के एक लेखपाल की वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। वीडियो में लेखपाल अपने निजी सहयोगी के साथ किसानों ने कर्ज माफी के नाम पर रुपये वसूल रहा था। आठ सितंबर को वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद अमर उजाला ने नौ सितंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नौ अक्तूबर को ही भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने इस संबंध में डीएम से शिकायत करते हुए जांच कराने और लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कई अन्य लोगों ने भी जन सुनवाई पोर्टल सहित ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने उक्त मामले की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लेखपाल सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसान पहले से ही बेहद परेशान है। सरकार के कर्ज माफी करने के बाद भी लेखपाल ने किसानों से अवैध वसूली की। लेखपाल को निलंबित किया जाना किसानों के साथ न्याय है।