{"_id":"599831154f1c1bbb7d8b4990","slug":"111503146261-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं के बच्चे नहीं सुना सके 17 का पहाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं के बच्चे नहीं सुना सके 17 का पहाड़ा
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह विधायक चेतराम के साथ गांव लखनापुर पहुंचे। उन्हें वहां गांव का प्राथमिक स्कूल बंद मिला। बीएसए ने फोन पर डीएम को बताया गया कि स्कूल में तैनात शिक्षामित्र आंदोलन के कारण स्कूल नहीं पहुंचा है। नतीजतन स्कूल बंद है।
इसके बाद डीएम, एसपी और विधायक पास में ही बने पूर्व माध्यमिक स्कूल पहुंचे। यहां शिक्षक कृष्ण कुमार, हुकुमचंद और अनुदेशक अरविंद शिक्षण कार्य करते मिले। स्कूल में कक्षा आठ के छात्र मोहित, अजीत और अंजलि 17 का पहाड़ा नही सुना सके। एसपी ने कक्षा सात के छात्रों से पदार्थों के प्रकार बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिक्षण कार्य सही से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों के अंदर पढ़ाई के साथ कुछ बनने का जज्बा पैदा करें। साथ ही बच्चों को पढ़ाने के साथ ही यह भी बताएं कि किस प्रकार की नौकरी करने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है।
स्कूल में बिजली और पंखे नहीं लगे पाए गए। जिस पर डीएम ने शिक्षक को निर्देशित कर कहा कि स्कूल में बिजली कनेक्शन कराकर पंखे लगवाएं। विधायक चेतराम के साथ अधिकारियों ने बच्चों को कापियों का वितरण किया। इस मौके पर नगर पालिका पुवायां के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, दिनेश अवस्थी, सतीशचंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, बीडीओ कंचन माला, एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।