{"_id":"5975f15d4f1c1b4e7e8b48ba","slug":"111500901725-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी लागू होने से फायदे ही फायदे: अनंत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी लागू होने से फायदे ही फायदे: अनंत कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31, जलालाबाद में व्यापारियों की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष उमेश पाठक
जीएसटी लागू होने से फायदे ही फायदे: अनंत कुमार
शंका समाधान को लेकर व्यापारियों की डिप्टी कमीशभनर के साथ बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
जीएसटी को लेकर समस्याओं की शंका का समाधान करने के लिए व्यापारियों के साथ डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम ने बैठक की। श्रीराम वाटिका में पश्चिमी उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों को इसके फायदे बताए गए।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अनंत कुमार ने कहा कि जीएसटी को लेकर व्यापारी भ्रमित न हों। जब यह प्रणाली पूरी तरह से व्यवहारिकता में आ जाएगी, तब लोगों को तमाम तरह के फायदे दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड आधारित इस प्रणाली के लागू होने के बाद व्यापारियों को एक ही रिटर्न दाखिल करना होगा। अनंत कुमार ने बताया कि जिनका सालाना टर्नओवर बीस लाख से कम है वह इसके दायरे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी को इस मामले में समस्या नजर आए तो वह उनसे संपर्क करके निदान करा सकते हैं। जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने कहा कि यह प्रणाली कर चोरी करने वालों के लिए परेशानी पैदा करेगी, जो व्यापारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हे कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी के बहाने सही तरीके से काम करने वाले व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बैकों में सिक्के जमा नहीं किए जाने की शिकायत पर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने शीघ्र ही बैंक कर्मियो की बैठक बुलाकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह़ भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
बैठक में पीके पांडेय, राजेश पाठक, कृष्णकांत दीक्षित, मुन्नू लाल मिश्रा, सचिन सक्सेना, गौरव भारद्वाज, श्यामू शुक्ला, राकेश वर्मा, ओमकार वर्मा आदि मौजूद रहे।