फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 samples of spices were collected and sent for testing.

Shahjahanpur News: मसालों के 11 नमूने लिए गए, जांच के लिए भेजे

Sat, 13 Jun 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
11 samples of spices were collected and sent for testing.
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शाहजहांपुर में मसालों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दो दिनों में कुल 11 नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। 11 जून को मैसर्स सालिग राम बाबू राम, अटसलिया से मिर्च और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

मैसर्स अलका एजेंसी, लोहिया कॉलोनी से हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर के नमूने एकत्र किए गए। महक स्पाइस कंपनी, जलालनगर से साबुत धनिया और साबुत जीरा के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को सचदेवा एजेंसी, माधव नगर से धनिया और कुटी मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। सिंह एजेंसी एंड जनरल स्टोर, खलीलगर्बी से हल्दी और धनिया पाउडर के नमूने संग्रहीत किए गए। सहायक आयुक्त के अनुसार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पहचान पत्र के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed