फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 papers rejected from Lok Sabha seat, all 10 valid in Dadraul Vis by-election

Shahjahanpur News: लोकसभा सीट से 11 परचे खारिज, ददरौल विस उपचुनाव में सभी 10 वैध

Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
11 papers rejected from Lok Sabha seat, all 10 valid in Dadraul Vis by-election
शाहजहांपुर। लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हुई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 11 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हुए हैं। अब चुनाव मैदान में कुल 10 उम्मीदवार रह गए हैं। ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी 10 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा से प्रमुख राजनीतिक दलों समेत 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर, सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड, बसपा प्रत्याशी दोदराम वर्मा, राष्ट्रीय सनातन पार्टी से किरण, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से प्रदीप कुमार, सरदार पटेल सिंद्धात पार्टी से प्रेमचंद्र हरिजन, मानव क्रांति पार्टी से रमेश चंद्र वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशियों में धर्मपाल, मीना कश्यप और शिव कुमार कश्यप का पर्चा वैध पाया गया है।
विज्ञापन

---------
इनके हुए परचे खारिज
सपा के नाम से पर्चा भरने वाले राजेश कश्यप, नेता जी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय पार्टी से रामपाल, भारतीय मजदूर जनता पार्टी से सुरेश, आजाद अधिकार सेना से शैलेश कुमार, संयुक्त विकास पार्टी से किशन लाल, भारतीय भाईचारा पार्टी से नरेंद्र कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया सुरेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशियों में राकेश, संजीव, महेंद्र, रामपाल शास्त्री का पर्चा खारिज हुआ है। इनके नामांकन पत्रों में विभिन्न खामियां निकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ददरौल से ये हैं प्रत्याशी
भाजपा से अरविंद कुमार सिंह, सपा से अवधेश कुमार वर्मा, बसपा से सर्वेश चंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से रामपाल, नेता जी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से स्वयं प्रकाश कौशल, निर्दलीय प्रत्याशियों में अजीत शुक्ला, आराधना मिश्रा, कंचन, देवेश कुमार वर्मा, राशिद खां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed