फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 kV High-Tension Line Wire Snaps on Tehsil Road

Shahjahanpur News: तहसील मार्ग पर 11 केवीए हाईटेंशन लाइन का तार टूटा

Tue, 28 Apr 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
11 kV High-Tension Line Wire Snaps on Tehsil Road
तिलहर। हर समय व्यस्त रहने वाले तहसील मार्ग पर थाने के पास मंगलवार को देर शाम 11 केवीए हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी हो गई और करंट से बचने के लिए राहगीर इधर-उधर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और विद्युत निगम के एसडीओ के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने अन्य माध्यमों से विद्युत निगम के कर्मचारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इस बीच पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क के दोनों ओर बाइकें लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। इससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। एसडीएम जीत सिंह राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एसडीओ का सीयूजी नंबर बंद रहने की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed