{"_id":"669303045289aadf530234d4","slug":"11-accused-who-molested-women-on-the-highway-on-the-pretext-of-helping-them-were-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122775-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर मदद के बहाने वाले छेड़खानी करने वाले 11 आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर मदद के बहाने वाले छेड़खानी करने वाले 11 आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर बाढ़ के दौरान लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले 11 आरोपियों को चिह्नित करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। चौक कोतवाली पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। शेष आरोपियाें की तलाश की जा रही है। उधर, आरसी मिशन पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी हाईवे पर आने के दौरान बरेली मोड़ से मौजमपुर तक अराजकता करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मदद के बहाने लड़कियों से अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने 44 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद छेड़खानी करने वाले 11 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं आरसी मिशन पुलिस ने 11 युवकों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि छेड़खानी वाले को जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
-
बाढ़ग्रस्त इलाकों में तैनात किया फोर्स
महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को पुलिस सक्रिय हो गई। काफी संख्या में पुलिस बल सुभाषनगर स्थित बाढ़ग्रस्त इलाके में तैनात कर दिया गया। इसी तरह हाईवे पर सीओ सिटी सौम्या पांडेय के नेतृत्व में पुलिस लगातार निगरानी करती रही।