{"_id":"5b158e984f1c1bfd6e8b6245","slug":"101528139416-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों और महंगाई को निशाने पर लेकर गरजे भाकपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराधों और महंगाई को निशाने पर लेकर गरजे भाकपा कार्यकर्ता
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराधों और महंगाई को लेकर भाकपा ने भरी हुंकार
0 बैठक के बाद सिटी मजिस्ट्रेट से मिले पदाधिकारी, ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
प्रदेश में बढ़ते अपराधों और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने के सापेक्ष बढ़ रही महंगाई को निशाने पर लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर गरजे। मिश्रीपुर स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब तबके के नौजवान बेरोजगारी का दंश झेलने और किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। बाद में उनका शिष्टमंडल कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर महंगाई पर रोक लगाने को सरकार का दिशा निर्देश देने की मांग की।
भाकपा के सह सचिव रामशंकर लाल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थाें की लगातार बढ़ती कीमतों से महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे गरीब जनता की आर्थिक रीढ़ टूट रही है, लेकिन सरकार झूठे आंकड़ों से मन बहलाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर अपराधों में बढ़ोतरी और बेरोजगारी से महिलाओं और युवाओं को जीवन असुरक्षित हो गया है। सरकार ने समय रहते इन ज्वलंत समस्याओं पर जनता के अनुकूल कदम नहीं उठाए तो उसा अगले साल चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ज्ञापन में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर स्रजित किए जाने, अपराधियों पर कठोरता से अंकुश लगाने, किसानों और कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने आदि मांगों का उल्लख किया गया है। इसी मौके पर डीएम के नाम दिए गए एक अन्य ज्ञापन में भावलखेड़ा ब्लॉक के मिश्रीपुर ताहवरगंज क्षेत्र में जल निकासी का उचित प्रबंध कराए जाने का अनुरोध किया गया है। इस मौके पर सीपीआई की राज्य कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार उर्फ नेताजी, जिला मंत्री मोहम्मद सलीम, महिला फेडरेशन की अध्यक्ष रूपा शर्मा, संगीता गौतम, रवि शंकर, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।