{"_id":"59b91f124f1c1bed7f8b68db","slug":"101505304338-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलापुर का स्कूल बंद होने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलापुर का स्कूल बंद होने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर/सिंधौली(शाहजहांपुर)। गांव कमलापुर का प्राथमिक स्कूल कई दिन से बंद होने के कारण अभिभावकों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
गांव के रामकिशोर, नेवाराम, इतवारीलाल, राजाराम, दीपू कुमार, रमेश कुमार, बलदेव, अजयपाल आदि ने बताया कि उनके गांव का प्राथमिक स्कूल कई दिन से बंद है, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट है। अधिकारियों से कहने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को भी स्कूल बंद होने के कारण बच्चे वापस घर लौटे तो अभिभावक बच्चों के साथ स्कूल आ पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में तीन शिक्षामित्र तैनात हैं, लेकिन एक भी स्कूल नहीं आ रहा है। स्कूल में लगभग 70 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। बीईओ सुरेश पाल ने बताया कि स्कूल बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई होगी।