{"_id":"61f6fc56d05001386573267c","slug":"100-seats-will-not-take-by-other-parties-shahjahanpur-news-bly473946652","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विपक्षी मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे : डॉ.दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विपक्षी मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे : डॉ.दिनेश शर्मा
विज्ञापन
तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में मतदाताओं से वोट मांगते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को तिलहर के द रेनेसां एकेडमी में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा और मीरानपुर कटरा के गांव खंडसार में प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह के पक्ष में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में सपा को परिवारवाद की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि गुंडे, माफिया यूपी की शांति को भंग करना चाहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में हम गए थे। जहां सांप्रदायिकता का नंगा नाच करने वाले आज दूसरे दलों के प्रत्याशी बन रहे हैं। इनके गुर्गे मकानों के ऊपर लिख देते थे, यह मकान खाली है और बिकाऊ है। गुंडे घर से निकाल देते थे। सड़क से निकलना मुश्किल था। सीएम योगी के शासन में पलायन करने वाले माफिया खुद पलायन कर गए।
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि प्रदेश के एक बड़े नेता को अभी भगवान कृष्ण के सपने आते हैं। दस मार्च के बाद उन्हें हार के सपने आएंगे। जनता सपा और बसपा के झांसे में आने वाली नहीं है। काशी कॉरीडोर का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से यह संभव हो सका। जिस तरह से पीएम ने धार्मिक अनुष्ठान किया। उससे यह स्पष्ट है कि देश में भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण अभियान अपने चरम बिंदु पर पहुंच गया। लेकिन, एक नेता जी प्रधानमंत्री को बधाई देने के बजाय वाराणसी जाने पर अंतिम शब्द का प्रयोग करते हैं। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए। अपशब्दों का प्रयोग करने वाले नेताजी शब्दों पर संयम रखें।
उन्होंने यूपी के विकास की चर्चा की। कहा कि पहले उत्तर प्रदेश कट्टा और तमंचा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां मिसाइल भी बन रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि कोरोना काल में कुछ लोगों ने देश की वैक्सीन को प्रधानमंत्री मोदी की वैक्सीन बताते हुए उसका बहिष्कार कराया। कोरोना काल में ऐसे दल घरों में दुबके रहे। सिर्फ भाजपा ही जनता के साथ खड़ी नजर आई। बोले कि साढ़े चार साल तक घरों में दुबकने वाले अपराधी और उनके रिश्तेदार अब चुनाव आते ही जिन्न की तरह बाहर निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने तिलहर में भाजपा से सपा में गए प्रत्याशी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि तिलहर क्षेत्र को अब किसी रोशन की जरूरत नहीं है। सलोना कुशवाहा क्षेत्र की रचनाकार बनकर आई हैं। वह अब इस दीप के प्रकाश को रोशन करने का काम करेंगी। प्रबुद्ध वर्ग और आमजन से सीधा संवाद करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिसे आप लोगों ने पिछली बार विधानसभा में भेजा था। उसने वफादारी नहीं निभाई। इस बार सभी को उसे सबक सिखाना है। हम सब मिलकर चलेंगे और एक नए इतिहास की रचना करेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि जनता को छलने वालों को मुंहतोड़ जवाब जनता को देना है। इस चुनाव में सभी विपक्षी मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे। भाजपा का बजरंगी खड़ा है, वह पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ कर आगे बढ़ेगा।
उप मुख्यमंत्री ने 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्यार का संदेश कमल के फूल के साथ बंधकर देना। कमल का बटन जहां दबेगा। ओम-नमो नमा: के साथ विरोधियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने सभी से सलोना कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर राकेश मिश्रा अनावा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, विधानसभा प्रभारी शिव कुमार पाराशरी, महानगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव राठौर, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया
-तिलहर में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रभावी मतदाता सम्मेलन के बाद नई बस्ती में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस बीच छतों से पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एक-एक घर पर जाकर लोगों से पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसी तरह मीरानपुर कटरा के खंडसार में भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।
बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई भाजपा में शामिल
तिलहर। उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा के आगमन पर नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी पूर्व सभासद अखिलेश अग्रवाल, ग्राम पंचायत रटा के पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह और बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
मैं आपका पंडित हूं, महायज्ञ की दक्षिणा लेने आया हूं
-डिप्टी सीएम ने द रेनेसा एकेडमी में कहा कि मैं इस महायज्ञ में आपके साथ आहुति दे रहा हूं। मैं आपका पंडित हूं, दक्षिणा लेने आया हूं। बिना पंडित को दक्षिणा दिए यज्ञ सफल नहीं होता है। इसलिए दक्षिणा में 14 फरवरी को कमल के फूल पर मोहर लगाकर सलोना कुशवाहा को भारी मतों से जिताने का काम करें। मेरी सबसे बड़ी दक्षिणा यही होगी।