{"_id":"80ac202a-bc97-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"sexual-exploitation-of-women-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील एमएमएस बनाकर तीन साल तक यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील एमएमएस बनाकर तीन साल तक यौन शोषण
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला का एक युवक ने अश्लील एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन
एमएमएस को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया।
नींद की गोलियां खिलाकर युवक के दोस्त ने भी महिला से रेप किया।
जांच के निर्देश
मंगलवार को महिला ने एसपी क्राइम से शिकायत की तो नगर कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता मेरठ रेलवे रोड की रहने वाली है। साल 2005 में उसकी शादी मेरठ के ही लिसाड़ी गेट में हुई थी। महिला के तीन साल की एक बेटी है। 2009 में उसका पति से तलाक हो गया।
महिला का आरोप है कि लिसाड़ी गेट में रहने वाले पड़ोसी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कैलाभट्टा ले आया। यहां उसकी अश्लील क्लीपिंग बना ली।
धमकी
जब उसने शादी का दबाव बनाया तो क्लीपिंग को सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देने लगा। तीन साल तक यौन शोषण करता रहा।
इस बीच खोड़ा में रहने वाले युवक के साथी ने भी कई बार नींद की गोलियां खिलाकर उसके साथ रेप किया। एसपी क्राइम राम अभिलास त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच नगर कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन