फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sex racket in muradabad

सेक्स के जाल में फंसाकर करते थे रईसजादों को ब्लैकमेल

Mon, 27 May 2013 12:22 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
sex racket in muradabad

यूपी पुलिस ने मुरादाबाद में एक कॉलगर्ल्स रैकेट का भांडेफोड़ किया है जो सेक्स के जाल में फंसाकर रईसजादों को ब्लैकमेल किया करता था। पुलिस ने पांच कॉलगर्ल्स व दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


छापे के दौरान घर से करीब पांच लाख रुपये के अलावा कैमरा, वीडियो फुटेज, फोटो, नौ महंगे मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गईं।

इन कॉलगर्ल्स का संबंध बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली, आगरा जैसे बड़े शहरों से हैं। कॉल डिटेल के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।

शनिवार रात पुलिस को बाहर से कुछ कॉलगर्ल्स के किसी पार्टी के लिए बुलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ सिविल लाइंस के निर्देशन में एसएसपी ने टीम का गठन करके छापे की कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे जब पुलिस फकीरपुरा क्षेत्र में पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई। कोई कॉलगर्ल छत से कूदकर भाग निकली तो कोई बेड के नीचे छिप गई। करीब चार लड़कियां फरार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पांच कॉलगर्ल्स और मकान मालकिन को लेकर थाने आई। जांच में पता लगा कि यह रैकेट अमीरजादों को फंसाकर उनकी अश्लील क्लिपिंग बनाता था और फिर ब्लैकमेल करता था।

मौके पर मिली रकम इसी ब्लैकमेलिंग के जरिए इकट्ठा की गई थी। कुछ लड़कियों की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पता लगा कि उनके तार देश के करीब एक दर्जन महानगरों से भी जुड़े हैं।

डायरी में कई सफेदपोशों के नाम
छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस को घर से एक डायरी भी मिली। जिसमें कुछ नाम और फोन नंबर लिखे थे। पुलिस ने यह डायरी खंगाली तो उसमें कई सफेदपोशों के नाम भी लिखे थे। एक पुलिसकर्मी का भी नाम मिला।

एसपी सिटी ने बताया कि सभी नंबरों की पड़ताल की जा रही है। यह नाम डायरी में क्यों लिखे गए थे? इस बात का जवाब नहीं मिल पाया है। मुमकिन है कि इस धंधे में कुछ बडे़ लोगों का भी हाथ हो। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ऐसे करते थे ब्लैकमेल
लड़कियां ग्राहक के बुलावे पर अपने साथ कैमरा लेकर जाती थीं। होटलों में भी यह कैमरा लगा दिया जाता था। जिस मकान में छापा मारा गया, वहां अलग-अलग करीब 10 कमरे बने हुए हैं।


पकड़ी गई कॉलगर्ल्स में से दो नाबालिग बताई जा रही हैं। वहीं पुलिस ने मकान मालकिन के कथित पति और एक युवक को भी हिरासत में लिया है। एक युवती आगरा और एक मेरठ की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed