{"_id":"fa5d65cc-9d5d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"set-top-box-case-reached-high-court-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईकोर्ट पहुंचा सेट टॉप बॉक्स का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईकोर्ट पहुंचा सेट टॉप बॉक्स का मामला
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेट टॉप बॉक्स न लगा पाने पर केबल प्रसारण ठप करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आगरा के समाजसेवी डीके जोशी ने जनहित याचिका दाखिल कर एनालॉग प्रसारण की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार से जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुशील हरकौली और न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की खंडपीठ ने की।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि केंद्र द्वारा तय समय सीमा के अनुसार 31 मार्च के बाद केबल टीवी प्रसारण देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स लगाना अनिवार्य हो गया है। इसकी वजह से प्रदेश में करोड़ों लोग केबल प्रसारण देखने से वंचित हो गए हैं। इसका कारण है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी सेट टॉप बॉक्स नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध भी नहीं है कि सभी जगह एक निश्चित समय के भीतर लगाये जा सकें। याचिका में मांग की गई है कि आदर्श स्थिति अर्थात अधिकांश घरों में सेट टॉप बॉक्स लगने तक एनालॉग प्रसारण यानी बिना सेट टॉप बॉक्स के प्रसारण जारी रखा जाए।