फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Selected candidates on strike for counseling in assistant professor recruitment case

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामला : काउंसलिंग के लिए धरने पर बैठे चयनित अभ्यर्थी

Tue, 23 Oct 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Tue, 23 Oct 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Selected candidates on strike for counseling in assistant professor recruitment case
प्रतीकात्मक तस्वीर
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन काउंसलिंग कराए जाने के आदेश के बाद 22 अक्तूबर से प्रस्तावित ऑफलाइन काउंसलिंग टाल दी गई। इसके विरोध में चयनित अभ्यर्थी सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों का दावा है कि ऑनलाइन काउंसलिंग में भी वक्त लगेगा और इससे अभ्यर्थियों को ही नुकसान होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन संख्या-46 के तहत तीन विषयों रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग 22 अक्तूबर से शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तक 41 विषयों की ऑफलाइन काउंसलिंग कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को निदेशालय आना पड़ता था और साक्षात्कार के दौरान भरे गए विकल्प के अनुसार अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिया जाता था। इस प्रक्रिया में अधिकतम 10 दिन लगते थे। अब ऑफलाइन काउंसलिंग टाल दी गई है और ऑनलाइन काउंसलिंग कब शुरू होगी, मालूम नहीं। इस परीक्षा का विज्ञापन मार्च 2014 में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल इंतजार के बाद नियुक्ति शुरू हुई तो नया अड़ंगा लग गया। ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की ओर से साक्षात्कार के समय भरे गए विकल्प को कंप्यूटर में फीडकर वरीयता क्रम के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाएगा और अभ्यर्थी अपने रोल नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर आपना आवंटन पत्र कंप्यूटर से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।


अभ्यर्थियों का दावा है कि इस प्रक्रिया में भी अनावश्यक विलंब होगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि ऑफलाइन काउंसलिंग जल्द शुरू नहीं की गई तो बेमियादी धरने पर बैठे जाएंगे। इसमें चंद्रेश पांडेय, पवन कुमार सिंह, विनय सिंह, अवधेश, नवदीप, राकेश वर्मा, समरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed