फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   school girl dragged molester to police station

दामिनी का दमः मनचले को घसीटकर थाने ले गई छात्रा

Sat, 17 Aug 2013 12:03 PM IST
शामली/ब्यूरो
शामली/ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
school girl dragged molester to police station
कोचिंग जा रही छात्राओं को बीच रास्ते परेशान कर रहे बाइक सवार युवक को एक छात्रा ने बाइक से खींच लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। बीच बाजार हुई इस घटना से खलबली मच गई।
विज्ञापन


शामली में खेड़ीकरमू गांव की एक छात्रा शहर में कोचिंग के लिए आती है। वह अपनी एक सहेली के साथ कोचिंग के लिए जा रही थी।

जब वह अजंता चौक से वीवी कालेज मार्ग पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक छेड़छाड़ का प्रयास करने लगे।

छात्राएं जब नाला पटरी के निकट पहुंची तो बाइक सवार दोनों युवक फिर से छात्राओं के पास से गुजरे। इस बार एक छात्रा ने हिम्मत करते हुए बाइक पर पीछे बैठे युवक का हाथ पकड़कर उसे बाइक से खींच लिया।
विज्ञापन


यह देख बाइक सवार दूसरा युवक भाग निकला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। छात्रा उक्त युवक का हाथ खींचते हुए सीधे कोतवाली ले गई और पुलिस को सौंप दिया।

छात्रा ने बताया कि उक्त युवक आए दिन उन्हें रास्ते में परेशान करता था। बाद में कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक की जमकर खैर ली। युवक शहर का ही रहने वाला था।

पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाया और जमकर नसीहत दी। पुलिस ने परिजनों के माफी मांगने पर युवक और परिजनों को भविष्य में ऐसा करने पर उसे जेल भेजने की चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed