{"_id":"64e258a5acb4c4dba908d3d9","slug":"zoo-and-water-park-will-be-built-in-the-city-will-cost-22-crores-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1809-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में बनेगा चिड़ियाघर और वाटर पार्क, खर्च होंगे 22 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में बनेगा चिड़ियाघर और वाटर पार्क, खर्च होंगे 22 करोड़
Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
उस्का में चिड़िया घर और वाटर पार्क के बनवाने के लिए जमीन का निरीक्षण करते नपा अघ्यक्ष जगत जायस
- चिड़िया घर पर 20 करोड़, वाटर पार्क पर दो करोड़ की लागत आने का अनुमान
- वन देवी मंदिर के पास उपलब्ध है नगर पालिका की पर्याप्त जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के वन देवी मंदिर के पास चिड़िया घर और वाटर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी। यही नहीं, जिले के लोगों को मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध होगा।
गोरखपुर और लखनऊ की तर्ज पर खलीलाबाद शहर में भी लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने की योजना नगर पालिका ने तैयार कर ली है। चिड़ियाघर के लिए 20 करोड़ और वाटर पार्क के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चिड़ियाघर के बनाने में पर्यटन विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग और विकास विभाग से भी मदद मांगी गई है। इन विभागों के अधिकारियों ने भी सहमति दे दी है। नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शहर से कुछ दूरी पर स्थित वन देवी मंदिर उस्का में नगर पालिका की जमीन पर चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनाया जाएगा। नगर पालिका का दावा है कि उसके पास पर्याप्त जमीन है। चेयरमैन जगत जायसवाल ने रविवार को वन देवी मंदिर उस्का का निरीक्षण और जमीन का आकलन किया।
00000
बढ़ेंगे रोजगार के साधन
शहर के उस्का के पास चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनने से लोगों को रोजगार मिलेगा। आसपास के गांवों के लोग अपनी दुकान भी खोल सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार मनोरंजन के इन दोनाें साधनों में करीब 150 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगेंगी। यही नहीं, वन देवी मंदिर भी चकाचक होगा और लोग इधर आ सकेंगे और मनोरंजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
000
नगर पालिका की भी बढ़ेगी आय
चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनने से जहां पर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे, वहीं नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी। वाटर पार्क और चिड़ियाघर में आने वाले लोगों से नगर पालिका निर्धारित शुल्क लेगी, जिससे कर्मचारियों का वेतन और अन्य कार्य किए जाएंगे।
000
जिले के लिए उपलब्धि
खलीलाबाद में चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनना जिले के लिए उपलब्धि है। अगर इसका निर्माण हो जाता है तो यहां के लोगों को मनोरंजन का साधन मिल जाएगा, स्कूली बच्चे समय-समय पर यहां पर टूर कर सकेंगे। -यूनुस अख्तर, प्रधानाचार्य, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज
000
छुट्टी में बच्चों को ले जाएंगे
कभी नहीं सोचा था कि खलीलाबाद में भी चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनेगा, जबसे इसकी जानकारी हुई है, तभी से लोगों को इसके बारे में बता रहा हूं। छुट्टी के समय यहां पर बच्चों को ले जाएंगे और मनोरंजन कराएंगे, अभी तक शहर में इस तरह का मनोरंजन का कोई साधन नहीं था। -विपुल वर्मा, निवासी गोला बाजार
000
बेहतर तरीके से कटेगा जीवन
वन देवी मंदिर के परिसर में 20 साल से जमीन पर दुकान लगाते हैं। अगर यहां पक्की दुकान मिल जाए तो परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे। यहां पर पार्क और चिड़ियाघर बन रहा है। उसके साथ ही दुकानें भी बनेंगी। प्राथमिकता के आधार पर उन लोगों को दुकानें मिलेंगी तो उनका जीवन बेहतर तरीके से कटेगा। -राम पाल, निवासी उस्का
000
क्षेत्र की बढ़ेगी रौनक
मंदिर के पास चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनने से इस क्षेत्र का समुचित विकास होगा। यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। वन देवी मंदिर की वजह से यहां लोगों का आना-जाना रहता है। अब पार्क और चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यहां की रौनक बढ़ जाएगी। -पवन, निवासी उस्का
0000
वन देवी मंदिर के पास नगर पालिका की पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में चिड़ियाघर और वाटर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें विकास, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य विभाग का भी सहयोग मिल रहा है। इन विभागों ने भी अपनी सहमति दे दी है। उम्मीद है कि प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा और जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका खलीलाबाद