{"_id":"613e357f8ebc3ebeb708c69c","slug":"yuvak-yuti-fell-from-train-khalilabad-news-gkp4089124150","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: पुलिस अभिरक्षा से ट्रेन से गिरी युवती की मौत, लापरवाह दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: पुलिस अभिरक्षा से ट्रेन से गिरी युवती की मौत, लापरवाह दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Mon, 13 Sep 2021 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:39 PM IST
सार
दिसंबर में युवती को रिश्ते में चाचा भगा ले गया था, पीड़ित मां के साथ पुलिस टीम पुणे से दोनों को पकड़ कर ला रही थी। एसपी ने लापरवाह दरोगा समेत तीनों पुलिस कर्मियों को किया निलंबित।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन पूर्व पुलिस टीम के जरिए पुणे से पकड़ कर लाने के दौरान अपहृत युवती और युवक रहस्यमय हाल में ललितपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गए। इसमें युवती की मौत हो गई। जबकि आरोपी युवक घायल हो गया। ललितपुर जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया और वहीं पर पीड़ित मां ने बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि रविवार को पुलिस टीम आरोपी को पकड़ कर संतकबीरनगर लाई।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को रिश्ते में चाचा 27 वर्षीय युवक दिसंबर 2020 में भगा ले गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर से दोनों की तलाश की। जब पता नहीं चला तो इस मामले में पीड़ित पिता की ओर से जनवरी 2021 में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बीच पीड़ित परिजनों को घर से भागे युवक और युवती के पुणे में होने की सूचना मिली।
मुकदमे की विवेचना गौसपुर के चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी को मिली थी। परिजनों की सूचना के आधार पर विवेचक दो अन्य कांस्टेबल के साथ चार सितंबर को पुणे गए। युवती की मां के साथ पुलिस टीम ने पुणे में दोनों की तलाश की तो वे मिल गए। दस सितंबर को ट्रेन से पुलिस टीम दोनों को लेकर संतकबीरनगर लौट रही थी। ललितपुर के पास युवक-युवती ट्रेन से रहस्यमय हाल में नीचे गिर गए। कुछ देर बाद पुलिस टीम को पता चला कि दोनों अपनी सीट पर नहीं है। इस बीच ट्रेन का स्टापेज भी नहीं था।
विज्ञापन
झांसी में पुलिस टीम उतरी और फिर ललितपुर जीआरपी के पास पहुंचकर पता की। जहां जानकारी हुई कि ललितपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली है। पुलिस टीम और युवती की मां वहां पहुंची तो शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पर पीड़ित मां ने बेटी के शव का अंतिम संस्कार किया। जबकि आरपीएफ के जरिए घटना स्थल के आस-पास एक युवक के घायल होने और ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ललितपुर जिला अस्पताल गई और घायल आरोपी को रविवार को संतकबीरनगर ले आई। इधर, घायल आरोपी की हालत बिगड़ गई तो पुलिस उसे सीएचसी खलीलाबाद उपचार कराने ले गई। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में सिर्फ इतना बताया कि दोनों ट्रेन के बाथरूम तक गए, उसके बाद उसे घटना के बारे में कुछ पता नहीं है। इधर, युवती की मौत से उसके परिजन गमगीन थे।
अब सवाल यह है कि जब दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी दोनों को पकड़ कर ट्रेन से ला रहे थे तो एक साथ तीनों पुलिस कर्मियों को उनके सीट पर न होने की जानकारी कैसे नहीं हुई। इस घटना में कहीं न कहीं पुलिस टीम की लापरवाही दिख रही है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में जो पता चला है कि उसके मुताबिक ट्रेन में तीनों पुलिसकर्मियों को नींद आ गई। मौका देखकर अपहृता और आरोपी ललितपुर के पास ट्रेन से कूद कर भागने का प्रयास किए। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि आरोपित घायल हो गया। आरोपित को पुलिस टीम लेकर आई है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रथमदृष्टया पुलिस टीम की लापरवाही पाई गई। सीओ सदर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम में शामिल गौसपुर के चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी, कांस्टेबल राघवेंद्र व महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की विस्तृत व विभागीय जांच सीओ धनघटा राम प्रकाश को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।