फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youths from other communities abducted a girl, FIR lodged

Sant Kabir Nagar News: गैर समुदाय के युवकों ने युवती को भगाया, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youths from other communities abducted a girl, FIR lodged
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने लव जिहाद की आशंका जताते हुए मेंहदावल थाने में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रकरण गंभीर होने के कारण पुलिस ने टीम गठित कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने कहा है कि वह रोजी-रोटी के लिए टाटा पॉवर कल्याण जनपद महाराष्ट्र में कुछ समय पूर्व तक रहते थे। वर्तमान में अपनी पुत्री के साथ गांव में ही रहते हैं। 21 नवंबर को मेरी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। मुकामी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया। तलाश करने के दौरान पता चला कि पुत्री को शकील अहमद व उसके सहयोगी इम्तियाज अहमद अपने मामा की मदद से भगा ले गया है। आशंका है कि पुत्री लव जिहाद की शिकार हो गई है।
विज्ञापन

मुझे डर है की बेटी के साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेरा पुत्र विपक्षी के घर प्रकरण की जानकारी करने गया तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर से भगा दिया। पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीम गठित कर युवती व आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed