{"_id":"645699e85ac23b689f032b16","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-khalilabad-news-c-7-1-154815-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 06 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के सेवईपार गांव में शुक्रवार देर शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक बिजली के खंभे में लगे तार को ठीक कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।
क्षेत्र के सेवईपार निवासी 26 वर्षीय सत्यदेव शुक्रवार देर साम में बिजली के खंभे से जुड़े केबल को ठीक कर रहे थे। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गए। संयोगवश वहां कोई नहीं था। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सत्यदेव बिजली की चपेट में आ चुके थे। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन झुलसे युवक को आनन-फानन में सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सत्येंद्र की मां रामावती देवी और पत्नी रंजना सदमे में थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सत्येंद्र डेढ़ साल की आकृति के पिता थे। सत्यदेव मजदूरी करके परिवार के खर्च में मदद करते थे। वह तीन भाइयों में मझले थे। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।