{"_id":"6679b8770e8f0530f704493a","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-in-hand-pump-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116560-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत
Mon, 24 Jun 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
- महुली कस्बे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बे में सोमवार को हैंडपंप चलाते समय युवक को जोरदार करंट का झटका लग गया। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हैडपंप से पानी को मोटर जुड़ा हुआ था।
महुली कस्बा निवासी फिरोज अहमद का छोटा बेटा मो. आमिर (20) सोमवार की दोपहर नल के हैंडल पर हाथ लगाया। अचानक आमिर को करंट का झटका लगा। परिजनों के मुताबिक तो वह नल के हैंडल में चिपक गया था। किसी तरह बिजली कटवाकर आपूर्ति बंद कराया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी नाथनगर लेकर गए। चिकित्सकों ने आमिर के मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में ही मोटर भी लगा है और उसी से करंट हैंडपंप में आ गया था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।