फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies after being hit by a car

Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a car
अलीनगर निबियहवा पोखरा के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक का इलाज कराती पुलिस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कार की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

निबियहवा पोखरा के पास हुआ हादसा
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के अलीनगर के पास निबियहवा पोखरा के पास शनिवार को कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है।
अलीनगर के निबिहवा पोखरा निवासी 30 वर्षीय शिव कुमार उर्फ अनुज पुत्र विष्णुनंद शनिवार को सड़क के किनारे खड़े होकर पड़ोसी युवक को बुला रहे थे। उसी दौरान धनघटा से खलीलाबाद की तरफ जा रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह उछलकर सड़क के किनारे गढ्ढे में गिर गए। आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एसआई विवेकानंद तिवारी रुक गए। सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में खोजबीन की तो युवक मिला।
विज्ञापन

परिजन आननफानन घायल को सीएचसी नाथनगर ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में शिव कुमार उर्फ अनुज की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित चाचा दुर्गेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed