{"_id":"60ec8d318ebc3ed846536e13","slug":"youth-body-found-in-sarau-canal-khalilabad-news-gkp401627267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नहर में मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नहर में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
सरयू नहर में मिली युवक की लाश
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के बढ़या पिपरा गांव स्थित सरयू नहर में सोमवार को युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
बौरव्यास निवासी 18 वर्षीय प्रद्युम्न पुत्र हरिप्रसाद रविवार की शाम को सरयू नहर की तरफ टहलने के लिए गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे नहर की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने नहर में शव को उतराते देखकर शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। जानकारी होने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। लोगों ने आशंका जताई कि नहर में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई होगी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की मदद से चौकी इंचार्ज ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।