{"_id":"613650b78ebc3e35fb331f87","slug":"youth-body-found-hang-in-garden-khalilabad-news-gkp4081843115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसठ गांव के बागीचे में लटकती मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसठ गांव के बागीचे में लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के भैंसठ गांव के पश्चिम बागीचे में सोमवार की शाम को पेड़ की डाली में कपड़ेे के फंदे से लटकती युवक की लाश मिली। सूचना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि शव की पहचान भैंसठ गांव निवासी 26 वर्षीय जोगेंद्र कुमार पुत्र राम नरेश के रूप में हुई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शाम तीन बजे के करीब जोगेंद्र घर से निकला था। जोगेंद्र शराब पीने का आदी था। प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो