{"_id":"6a761a0a571d032fbe0579ce","slug":"young-woman-beaten-in-land-dispute-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155174-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में युवती की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में युवती की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 07 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के हरपुर सुंदरदास गांव का मामला
महुली। महुली थाना क्षेत्र के हरपुर सुंदरदास गांव में जमीन विवाद में युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही आरोपियों रामअनुज और देवमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हरपुर सुंदरदास गांव निवासी संजना ने तहरीर में बताया कि 4 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही रामअनुज और देवमन जमीन विवाद को लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडे, ईंट और लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया।
युवती का कहना है कि उसके पिता कम सुनते हैं, इसलिए विरोध नहीं कर सके। आरोप है कि हमलावरों ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की। शोर मचाने पर वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।