{"_id":"5f39718e8ebc3e3d125c0471","slug":"young-boy-died-due-electric-shock-khalilabad-news-gkp3619459134","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पेड़ की डाली काटने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पेड़ की डाली काटने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पेड़ की डाली काटने के दौरान हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। शनिवार को दुधारा क्षेत्र के सेहुड़ा गांव के युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पेड़ पर चढ़ कर डाली काट रहा था। हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सेहुड़ा निवासी विक्रम (42) गांव के चौराहे के करीब सागौन के पेड़ पर चढ़ कर डाली काट रहा था। हाईटेंशन तार पर डाली गिर गई और पेड़ में करंट उतर गया। जिससे करंट की चपेट में आने से विक्रम की मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज बाघनगर मनोज सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में हल्का लेेखपाल राजेश कुमार चौधरी नेे मौके पर पहुंच कर जांच की। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसीलदार को देने की बात बताई। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।