{"_id":"6a2487ceef2b3e694c0b8061","slug":"you-will-soon-be-able-to-get-an-electricity-connection-quickly-via-the-jhatpat-portal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151746-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झटपट पोर्टल से जल्द ले सकेंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झटपट पोर्टल से जल्द ले सकेंगे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
सेमरियावां। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निगम स्तर से झटपट पोर्टल की शुरुआत की है। इस पर तत्काल कनेक्शन हो रहे हैं। बिजली कनेक्शन ऑनलाइन होने के बाद उपभोक्ता को 15 दिन में घर बैठे आसानी से कनेक्शन मिल रहे हैं। इस साल जनवरी से अब तक बिजली उपकेंद्र करमाखान के अंतर्गत विभिन्न गांवों से लगभग 450 लोगों ने कनेक्शन कराए हैं। यदि कनेक्शन में देरी हुई तो अधिकारियों से जवाब-तलब होगा।
सेमरियावां ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन पांचों फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इन गांवों में बिजली आपूर्ति की समस्या ठीक करने के लिए 13 लाइनमैन की तैनाती की गई है। इस उपकेंद्र से लगभग 23 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
पहले उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निगम स्तर से झटपट पोर्टल का क्रियान्वयन किया गया। इस पोर्टल पर कनेक्शन ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नियत अवधि में जेई के द्वारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद आवेदन को एसडीओ के पास पहुंचता है। वहां से रिपोर्ट लगने के बाद कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
कनेक्शन मिलने के साथ मीटर लग जाता है। यदि ज्यादा समय लगेगा तो निगम को उपभोक्ताओं को मुआवजा देने का भी प्रावधान हैं। इस मामले में अवर अभियंता इंद्रेश कुमार गुप्ता का कहना है कि अब तक झटपट पोर्टल की मदद से लगभग 450 लोगों ने कनेक्शन लिए हैं। संवाद