{"_id":"66ba5a87d01743db6807ccb4","slug":"x-ray-plate-finished-increased-problems-for-patients-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119153-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक्स-रे प्लेट खत्म... मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक्स-रे प्लेट खत्म... मरीजों की बढ़ी परेशानी
Tue, 13 Aug 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
- सीएचसी मेंहदावल में एक सप्ताह से नहीं है एक्स-रे प्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे जांच ठप होने से मरीज परेशान हैं। एक्सरे प्लेट नहीं होने और फिल्म प्रिंट न मिलने के कारण मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ रही है। सीएचसी में रोज 15 से 20 मरीजों को एक्स-रे की जांच होती है। एक सप्ताह से एक्स-रे प्लेट उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच ठप हो गई।
सीएचसी मेंहदावल पर क्षेत्र के तीन लाख लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। इसके लिए सीएचसी पर एक्स-रे मशीन लगाई गई है। पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे प्लेट खत्म हो गया है। जिससे एक्सरे के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे है। सोमवार को अस्पताल पर पहुंचे दिगबंर ने बताया कि कुछ दिनों से पैर की हड्डी में दर्द था। चिकित्सक ने एक्सरे लिखा है। लेकिन यहां पर एक्स-रे कक्ष में ताला लगा है। इसी तरह से संजीत और रूमाली ने बताया कि चिकित्सक ने एक्सरे लिखा था। लेकिन यहां पर एक्सरे नहीं हो रहा है। ऐसे में अब बाहर एक्सरे कराना मजबूरी है। चिकित्साधिकारी डाॅ. आरबी गौड़ ने बताया कि एक सप्ताह से एक्सरे प्लेट खत्म हो गया है। इसकी डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है, लेकिन अभी तक एक्सरे प्लेट नहीं मिला है। जैसे ही प्लेट आएगा तो एक्सरे शुरू हो जाएगा।
निजी लैब में 600 रुपये देकर मरीज कराते हैं डिजिटल एक्स-रे
मरीजों विरेंद्र, जयकरन का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में एक्स-रे न होने से प्राइवेट पैथोलॉजी मनमाना कीमत वसूल करते हैं। साधारण मशीन से एक्स-रे कराने पर 300 से 500 रुपये लगते हैं। डिजिटल एक्स-रे के लिए 600 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद दो सप्ताह से नहीं है एक्स-रे प्लेट
सीएचसी खलीलाबाद में भी दो सप्ताह से एक्सरे प्लेट नहीं है। जिससे यहां आने वाले मरीज वापस लौट जा रहे है या तो प्राइवेट में एक्सरे करा रहे है। अधीक्षक वरूणेश दुबे ने बताया कि एक्सरे प्लेट के लिए डिमांड भेजी गई है।