{"_id":"63011f5e07498174f05b104f","slug":"wrestler-sarvesh-hurts-sonu-khalilabad-news-gkp447647752","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सर्वेश ने सोनू को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान सर्वेश ने सोनू को किया चित
विज्ञापन
कुनी घाट पर नरोत्तम दास के कुटी पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों से हाथ मिला कर प्रतियो?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान सर्वेश ने सोनू को किया चित
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के कोनी घाट स्थित नरोत्तम दास की कुटी पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहलवान सर्वेश और सोनू के बीच कुश्ती हुई। सर्वेश ने सोनू को चित कर दिया।
पहलवान ब्रह्मानंद और गोलू के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहलवान मनीष और विजय के बीच कुश्ती हुई। मनीष ने विजय को अपने दांव से पटकनी दे दी। इसी तरह पहलवान संदीप और साहिल के बीच कुश्ती हुई। साहिल ने संदीप को धूल चटाई। पहलवान मोनू और राजेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता में 50 जोड़ से अधिक कुश्ती हुई।
अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाने का प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन परंपरा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से पहलवान अपनी प्रतिस्पर्धा का आंकलन करते हैं।
विज्ञापन
कुश्ती की विधा को आगे बढ़ाने में जो भी जरूरतें होंगी, उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। कुश्ती में रेफरी की भूमिका भूतपूर्व सैनिक रामकृपाल गौड़ और विश्वंभर ने निभाया। इस दौरान प्रदीप सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अमित सिंह, धीरज पांडेय, वीरेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।