फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Workers occupy ANM center

Sant Kabir Nagar News: एएनएम सेंटर पर मजदूरों का कब्जा

Mon, 17 Jul 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Workers occupy ANM center
- मेंहदावल क्षेत्र के बरनापुर एएनएम सेंटर का मामला
विज्ञापन

- नहीं आती है एएनएम, स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में बने एएनएम सेंटर वर्तमान समय में बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। बरनापुर में बने एएनएम सेंटर पर इस समय मजदूरों का कब्जा है। स्वास्थ्य महकमा इससे बेखबर है और भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू कराने की मांग की है।

मेंहदावल ब्लॉक के बरनापुर गांव में करीब 10 वर्ष पूर्व उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया था। भवन बनकर तैयार होने के बाद भी यहां तैनात एएनएम सेंटर पर कभी नहीं आई। भवन पर वर्तमान समय में मजदूरों ने कब्जा जमा रखा है। वही भवन का रंग रोगन खराब हालत में है। फर्श टूट गए हैं। परिसर में घास जमे हुए हैं। भवन की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा अपने ही भवन के रखरखाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन


गांव निवासी साधु, गौरी शंकर, अभ्युदय, उमापति, कमलावती, गुजराती, माधवी, ब्रह्म शंकर आदि लोगों का कहना है कि यहां तैनात एएनएम कभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नहीं आती। भवन में लगे पंखे गायब हो चुके हैं। वर्तमान समय में इस भवन पर सड़क बनाने वाले मजदूर के परिवार कब्जा जमा कर रह रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार अधिकारी भी कभी इस भवन की देखरेख करने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण हुआ था तो लोगों को लगा था कि स्वास्थ्य महकमा ग्रामीण स्तर पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा लेकिन यह सपना लोगों के लिए हवा हवाई हो गया। अभी यदि स्वास्थ्य विभाग इस भवन की सुधि लें तो भवन की स्थिति सुधारा जा सकता है। सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed