फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Worker fell from the roof while casting and died

Sant Kabir Nagar News: ढलाई करते समय छत से गिरा मजदूर, मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Worker fell from the roof while casting and died
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में शनिवार की देर शाम को दो मंजिला छत की ढलाई करते समय एक मजदूर अनियंत्रित होकर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को बेटे के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव निवासी सिकंदर उर्फ टुन्ने के दूसरे मंजिला मकान के छत की ढलाई का कार्य शनिवार की देर शाम को चल रहा था। छत ढलाई का काम करने के लिए मजदूर थाना क्षेत्र के ही गहबा और कचरा बारी गांव से आए थे। कचराबारी गांव निवासी प्रसिद्ध गुप्ता दूसरे मंजिल पर लिफ्ट से जा रही गिट्टी का माल ऊपर गिरा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा था कि लिफ्ट का मशीन काफी कंपन कर रहा था। लोगों ने बताया कि छत पर गिट्टी गिराने के दौरान प्रसिद्ध गुप्ता अनियंत्रित हो गए और पैर फिसलने से दो मंजिला से नीचे आ गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर प्रसिद्ध के सिर के अलावा शरीर के अन्य अंग में काफी गंभीर चोटे आ गई थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते से ही लोगों ने उनके परिवार वालों को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर प्रसिद्ध की मौत हो गई थी। परिजन शव को घर ले आए। मृतक के पुत्र पवन ने रविवार को धर्मसिंहवा थाने पर पत्र देकर शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed