फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women progressing in every field: Prof. Brajesh

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिला : प्रो. ब्रजेश

Sun, 07 Jan 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women progressing in every field: Prof. Brajesh
एचआरपीजी कॉलेज में महिला उत्पीड़न निवारण जागरूकता विषय पर गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को महिला उत्पीड़न निवारण समिति एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न निवारण जागरूकता विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्राचार्य प्रोफ्रेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि किसी प्रकार की यौन उत्पीड़न संबंधी कोई घटना होती है तो उसकी सूचना कमेटी को देने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़िता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। चाहे वह बैंकिंग का क्षेत्र हो या प्रशासनिक क्षेत्र हो। हर जगह महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न निवारण समिति की कोऑर्डिनेटर एवं भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम प्रकार के उपाए किए गए हैं। आज महिलाएं देर रात तक कार्य कर घरों को लौट रही हैं। महिलाओं की सहायता के लिए सरकार ने कई प्रकार के हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने इमरजेंसी नंबर तथा हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करना सिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और समिति की सदस्य दिप्शी सिंह ने शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और शिकायत करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही साथ विटनेस के महत्व को भी बताया।

इस अवसर पर प्रोफेसर विजय राय, प्रोफेसर राजेश चंद्र मिश्रा, डॉ. शशिकांत राव, विनय सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, विद्याभूषण, कंचन लता, शिल्पी सिंह, दर्शना सिंह, शोएबा खातून, शुभी सिंह, दीप्ति मौर्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed