{"_id":"69386856806da45557095afd","slug":"women-and-girls-were-made-aware-of-safety-issues-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142543-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Tue, 09 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मंगलवार को पुलिस टीम ने महिला बीट अधिकारियों के साथ महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा व विभिन्न सरकारी योजना से संबंधित पंफलेट वितरित किए।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहद्दीनपुर, दुधारा के परसा शेख, जातेडीहा, दुबौलिया दसांवा, मेंहदावल के कुबेरनाथ, ठाकुरद्वारा, बेलहरकला के कटया, निबिहा, धर्मसिंहवा के पुनया, भुलकी, कसया, महिला थाना ने गौरापार, बघौली में महिलाओं, बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।