{"_id":"6765b14b43905772750ed689","slug":"womans-kidnapping-case-could-not-be-transferred-to-gorakhpur-police-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125876-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर नहीं हो पाया महिला के अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर नहीं हो पाया महिला के अपहरण का केस
Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहजनवां की रहने वाली महिला को अगवा कर राजस्थान में बेचे जाने के मामले में खलीलाबाद कोतवाली में दर्ज केस शुक्रवार को भी गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर नहीं हो पाया।
पुलिस देर शाम तक कागजी कार्रवाई में जुटी रही। इस मामले में गिरफ्तार की गई गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र की राजमती को पुलिस बृहस्पतिवार को जेल भेज चुकी है जबकि एक अन्य आरोपी जितेंद्र गोरखपुर पुलिस की गिरफ्त में है। राजस्थान से ढूंढ़कर लाई गई गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के मिनवा टिकरियां गांव की रहने वाली रीता पत्नी दिलीप शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। रीता ने पुलिस को बताया था कि आठ जुलाई को उसकी मुलाकात राजमती पत्नी शिवलाल निवासी बिलंदपुर खता और जितेन्द्र पुत्र सेठ निवासी बनकटवा जनपद गोरखपुर से हुई थी।
आरोपी उसे घुमाने के लिए कहकर राजस्थान ले गए। वहां तीन-चार दिन तक अपने पास रखकर घुमाया और एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महावीर नाम के व्यक्ति से शादी करवाकर राजमती और जितेंद्र भाग गए।
विज्ञापन
रीता का कहना है कि होश में आने के बाद जब उसने वहां से निकलना चाहा तो महावीर ने घर में बंद कर दिया। महावीर और उसका भाई सीताराम मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मामला गोरखपुर से संबंधित था इसलिए केस गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर होना है।