फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman murdered, body thrown on canal bank, case filed against e-rickshaw driver

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया गंगा में नहर किनारे मिला महिला का शव, सर में थे गहरे चोट के निशान

Sun, 28 Sep 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body thrown on canal bank, case filed against e-rickshaw driver
- खलीलाबाद शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में करती थी काम, पर्दाफाश के लिए एसपी ने गठित की तीन टीमें
विज्ञापन

फोटो है-
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव स्थित नहर के पास सड़क के किनारे रविवार को सुबह एक महिला का शव देखा गया। शव की पहचान मनियरा गांव की रहने वाली सुनीता त्रिपाठी (35) के रूप में हुई। वह खलीलाबाद के एक कंप्यूटर सेंटर में काम करती थी। महिला के सिर में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पति की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। घटना के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव स्थित नहर के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ महिला के शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली। सूचना के बाद लोगों की भारी भीड़ वहां पर जुट गई। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद मौके पर तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी, कोतवाल पंकज पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। पुलिस को शव के पास एक आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसके आधार पर महिला की पहचान मनियरा निवासी सरिता त्रिपाठी पत्नी राघवेंद्र दूबे के रूप में हुई। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण करके फारेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल के आसपास साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसपी संदीप कुमार मीना ने घटना के पर्दाफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पति ने ई-रिक्शा चालक पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने पति की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पति राघवेन्द्र ने बताया कि वह अयोध्या जनपद के निसबा चौक फैजाबाद स्थित होटल पर रह कर काम करता है। 28 सितंबर की सुबह भतीजे शिवम दूबे ने अपने मोबाइल से सूचना दिया कि चाची सरिता त्रिपाठी कल ड्यूटी करने के बाद रात के समय घर नहीं आई थी। उनकी हत्या करके गंगा मन्झरिया गांव के नहर के किनारे फेंक दिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि सरिता जब घर से अपने ड्यूटी के लिए जाती थी तो उसको हरिराम गौतम निवासी ग्राम करौता परेशान करता था। सरिता अक्सर उसकी ई-रिक्शा से ड्यूटी आती-जाती थी। उसने ही हत्या कर शव फेंका है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद हत्या का केस दर्ज किया है।
---------------
दो मासूम के सिर से उठा मां का साया
पुलिस व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सरिता की शादी 24 नवंबर 2016 को मनियारा गांव निवासी राघवेंद्र के साथ हुई थी। उसका मायका गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र में है। सरिता व राघवेंद्र से दो बेटियां आयुषी सात और आकृति तीन वर्ष की हैं। सरिता की मौत के बाद दोनों बच्चों सिर से मां का साया उठ गया।

-----------------
सीसीटीवी व मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस महिला के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। उस मोबाइल पर आने जाने वाले काल के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही साथ सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। ताकि इस बात की जानकारी मिल सके कि वह कहां से कहा गयी है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उसके बारे में वास्तविक सुराग वहीं से पता चल सकता है।
कोट
सुबह छह बजे के आसपास ग्राम प्रधान ने शव की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में सिर में गंभीर चोट का निशान पाया गया है। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-संदीप कुमार मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed