{"_id":"6734ea3f4c419691be0696dc","slug":"woman-lost-four-and-a-half-lakh-rupees-in-gift-fraud-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123786-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गिफ्ट के झांसे में महिला ने गंवाए साढ़े चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गिफ्ट के झांसे में महिला ने गंवाए साढ़े चार लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव की रहने वाली एक महिला विदेशी गिफ्ट के झांसे में आकर चार लाख 50 हजार रुपये गंवा दी। मजे की बात यह थी महंगे गिफ्ट पाने की लालच में महिला ने देवरानी और जेठानी का गहना भी बेच दिया था। अब मामला थाने पर पहुंच गया है। पीड़िता का तहरीर पर सर्विलांस थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है, तो महिला की सास व अन्य परिवार मुकामी थाने पर महिला को ही आरोपी बना रहे हैं।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव निवासी एक महिला सोशल मीडिया पर विदेशी गिफ्ट और लगभग 22 लाख रुपये पाने की लालच में अपना एवं देवरानी-जेठानी का गहना बेचकर चार लाख 50 हजार रुपये गंवा बैठी, जबकि महिला की सास व परिवार के सदस्य महिला पर गहना बेचकर पैसा मायके में देने का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित महिला ने जब थाने में सोशल मीडिया पर सामान पाने के लालच में पैसा बारकोड में भेजे जाने की बात बताई तो उसे जनपद के सर्विलांस थाने भेज दिया गया है।
महिला ने बताया कि उसे 22 लाख रुपये और विदेशी सामान देने का लालच दिया गया था। धीरे-धीरे उससे पैसा लिया गया। जब वह पैसा भेजने के लिए मना कर रही थी तो उधर से मुकदमा लिखकर कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि महिला एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य थाने पर आए थे। पीड़ित महिला को सर्विलांस थाने में तहरीर देने के लिए भेज दिया गया है।ो