फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, sparks outcry

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में में महिला की मौत, मची चीख-पुकार

Fri, 20 Feb 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, sparks outcry
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के पश्चिम टोला में शुक्रवार को संदिग्ध पस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के मौत की सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की गई। नगर पंचायत मेंहदावल के पश्चिम टोला निवासी आजाद अहमद ने बताया कि बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में सुबह पड़ोस की महिला ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमे पत्नी को मामूली चोट आई थी। दोपहर एक बजे के आसपास उनके पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल किया जा रहा है। मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं पाया गया है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पुलिस निगरानी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस टीम को स्थानीय स्तर पर जांच करने के लिए बताया गया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed