फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies in road accident, case registered

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, case registered
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बंगलाताल हाईवे पर शनिवार को दिन में मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धौरहरा गांव निवासी अमरजीत ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रसाद मां प्रभावती देवी को साइकिल पर बैठाकर मगहर से अपने घर धौरहरा आ रहे थे। बंगलाताल के पास स्थित ढाबा के सामने पीछे से तेज रफ्तार, अनियंत्रित एवं लापरवाही पूर्वक ऑटो चालक ने आकर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

घटना में मां एवं पिता को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर मां की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खलीलाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed