फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   woman died in miserable conditions

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
woman died in miserable conditions
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

विवाहिता की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के हटवा में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। जबकि परिजनों ने बताया कि विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी। बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के बयारा निवासी मुद्रिका यादव की 25 वर्षीय बेटी शर्मिला की शादी वर्ष 2016 में महुली क्षेत्र के हटवा निवासी राम शरण के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह शर्मिला की ससुुुराल में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने मायके वालों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार रत्नेश तिवारी की देखरेख में शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों और मायकों से अलग-अलग पूछताछ करके सही जानकारी जुटा रही है। पीड़ित भाई सुग्रीव यादव ने बताया है कि बहन शर्मिला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। बहन की दो बेटियां अनुष्का और कृति हैं। बहन गर्भवती थी। कुछ दिन पूर्व बहन की ननद अपने साथ डॉक्टर को दिखाने जिला अस्पताल लेकर गई थी। वहां से ननद अपने घर नैनीडीह लेकर चली गई थी। 24 जनवरी को शर्मिला को हटवा लेकर पहुंची थी। 26 जनवरी को मौत की सूचना उसे ससुराल वालों ने दी। ससुराल में शर्मिला की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उसे नहीं है। इस संबंध में एसओ केडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। परिजन मौत का कारण बीमारी से होना बता रहे हैं। मामले की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed