फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman climbs on water tank, gets pulled down by police after 3 hours

Sant Kabir Nagar News: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 3 घंटे बाद पुलिस ने उतारा

Fri, 19 Apr 2024 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman climbs on water tank, gets pulled down by police after 3 hours
जयरामपट्टी गांव में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद
-महुली क्षेत्र के जयराम पट्टी गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के जयराम पट्टी गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर तहसील प्रशासन के अलावा स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। महिला को नीचे उतारने की जुगत पुलिसकर्मी लग गए। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई थी। हर कोई महिला को समझाने-बुझाने में लगा था। करीब तीन घंटे बाद महिला को नीचे उतारा गया। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है।
क्षेत्र के जयराम पट्टी में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के करीब एक महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी की सीढ़ी पर चढ़कर ऊंचाई पर पहुंच गई। यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार योगेंद्र पाण्डेय के अलावा अन्य कर्मी पहुंच गए। इंस्पेक्टर सतीश सिंह भी महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़ी महिला तेज आवाज में बोलते हुए छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। नीचे प्रशासन की सांसें अटकी रहीं। वहां मौजूद लोग महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। लेकिन महिला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। महिला को नीचे उतारने के लिए प्रशासन जूझता रहा। दोपहर करीब तीन बजे महिला को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पिछले माह सीएचसी नाथनगर में स्थित पानी की टंकी पर महिला ने चढ़कर उत्पात मचाया था। घंटों प्रयास के बाद उसे नीचे उतारने में पुलिस सफल हुई थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि महिला गोरखपुर जनपद के उरूआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह मानसिक रोगी बताई जा रही है। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। महिला को सास-ससुर झांड़फूंक कराने जयरामपट्टी लाए थे। महिला को पानी की टंकी से उतारकर सास-ससुर को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed