फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman caught telling social welfare department workers

समाज कल्याण विभाग का कर्मी बता रही महिला पकड़ी 

Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman caught telling social welfare department workers
चंदनी गांव में महिला के पकड़े जाने पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
चदनी गांव में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताने वाली महिला को लोगों ने पकड़ लिया। महिला पर आरोप है कि वह पिछले कुछ समय से लोगों को विभाग का कर्मी बताकर सिलाई मशीन दिलाने आदि के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये वसूल रही थी। शक होने पर प्रधान ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद विभाग और पुलिस टीम पहुंची। पूछताछ के बाद गाजीपुर जनपद निवासी इस महिला को हिरासत में ले लिया गया। वहीं देर शाम को ली गई रकम वापस करने की बात पर लोगों और महिला के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


चदनी गांव में पहुंची एक महिला ने खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताते हुए प्रधान सूर्यभान के घर पहुंची। उन्हें समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारक  महिलाओं का समूह बनाकर सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण दिए जाने का जिक्र किया। प्रधान सूर्यभान ने फोन पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल से वार्ता करके महिला के समाज कल्याण विभाग में नियुक्त होने और ऐसी योजना संचालित होने के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


जब प्रधान को पता चला कि महिला समाज कल्याण विभाग में कार्यरत नहीं है और ऐसी कोई योजना संचालित नहीं है तो वह चौंक गए। प्रधान और गांव के लोगों ने महिला को रोक लिया। उसी बीच जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने कर्मचारी राजकुमार, बैजनाथ गुप्त और नागेंद्र के साथ चदनी गांव पहुंच गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी की सूचना पर बखिरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने खुद को गाजीपुर का निवासी बताया। वहीं धीरे-धीरे शिवापार के प्रधान सिद्धनाथ, काटा मानसिंह के प्रधान मनोज चौधरी सहित तमाम लोग जुट गए। लोगों का आरोप था कि महिला पिछले एक माह से क्षेत्र के गांवों में घूम रही है। इसके पहले  काटा मानसिंह, बकहा , शिवा पार आदि गावों पहुंच चुकी है। ऐसी ही योजना बता कर कई लोगो से 500-500 रुपये  सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देेने और एक- एक सिलाई मशीन और 2700 रूपये देने का झांसा देकर वसूल चुकी है।  काटा मानसिंह प्रधान मनोज चौधरी ने आरोप है कि 3500 रुपये उनके गांव से भी महिला ने वसूले हैं। बकहा गांव से भी 8000 रुपये वसूली है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र से भी इसी तरह की सूचना मिल रही थी, लेकिन जालसाजी करके लोगो से रुपये वसूलने वाली महिला पकड़ी गई। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि यदि तहरीर मिलेगी तो महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed