फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman beaten up over sharing of electricity bill, case registered

Sant Kabir Nagar News: बिजली बिल के बंटवारे को लेकर महिला की पिटाई, केस

Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over sharing of electricity bill, case registered
महुली क्षेत्र के बेलडूहा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के बेलडूहा गांव में बुधवार की शाम बिजली के बिल के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। उसके बाद एक महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। इस मामले में महुली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बेलडूहा गांव निवासी सवारी देवी पत्नी नेबू लाल राजभर ने महुली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर ही रहती है। बिजली के बिल के बंटवारे को लेकर उसका देवर सुरेंद्र व रविंद्र पुत्रगण रामराज व रुक्मणी पत्नी सुरेंद्र से बुधवार की शाम छह बजे विवाद हो गया। जिस पर विपक्षी गाली देने लगे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिवा। साथ ही जान माल की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बेल्डूहा गांव निवासी सवारी देवी की तहरीर पर सुरेंद्र, रविंद्र व रूकमणि के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed