{"_id":"6a761b4d8027fd218707356b","slug":"woman-assaulted-in-land-dispute-fir-registered-against-two-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155168-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, दो पर प्राथमिकी
Fri, 07 Aug 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
- बखिरा थाना क्षेत्र के हारापट्टी गांव का मामला
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हारापट्टी गांव में जमीन विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हारापट्टी गांव निवासी कांती देवी पत्नी स्व. राजेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दी कि पांच अगस्त की सुबह करीब नौ बजे जमीन के विवाद में उनके पटीदार लाल बहादुर और बबलू गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में उनके दाहिने हाथ में चोट आई। आरोप है कि उन्हें और उनके बेटे सूरज को जान से मारने की धमकी भी दी।
एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।