फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wires have not been changed, poles are facing consumers

तार बदले गए न खंभे, झेल रहे उपभोक्ता

Sun, 30 Oct 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wires have not been changed, poles are facing consumers
सरौली में बांस बल्ली के सहारे हो रही बिजली की सप्लाई।संवाद - फोटो : KHALILABAD
तार बदले गए न खंभे, झेल रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तारों पर टिकी आपूर्ति व्यवस्था दे रही दगा
आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी मुसीबत
संतकबीरनगर। जर्जर विद्युत तारों के चलते आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। विद्युत निगम के जिम्मेदार लगातार दावा कर रहे हैं कि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अब भी व्यवस्था नहीं बदली है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जर्जर विद्युत तारों पर ही टिकी है। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को दगा दे जा रही है। लोकल फाल्ट की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे बिजली गुल हो जाती है और उपभोक्ताओं को परेेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में विद्युत निगम के जिम्मेेदार लगातार यह कहते रहे है जल्द ही जर्जर तार व खंभे बदले जाएंगे, लेकिन बरसात खत्म होने के बाद भी सुधार नहीं दिख रहा है। खलीलाबाद के मड़या, कसैला, विधियानी, बगहिया, नेदुला, मैलानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बांस-बल्ली के सहारे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद घंटों फाल्ट ढूंढने में गुजर जा रहा है। ऐसी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी है। ग्रामीण क्षेत्र में लोकल फाल्ट होने पर कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि लोकल फाल्ट की समस्या से अब भी निजात नहीं मिली है, जबकि विद्युत निगमके जिम्मेदारों ने दावा किया था कि बरसात के बाद व्यवस्था में सुधार होगा। इन लोगों को जर्जर तार व पोल बदले जाने की मांग किया है।

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत दिव्य रंजन ने कहा कि जर्जर तारों व पोल बदलने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट को तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed