{"_id":"6622f059b63ab8994a0b9de4","slug":"will-make-disabled-people-aware-about-voting-through-video-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113053-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वीडियो के माध्यम से दिव्यांगों को मतदान के लिए करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वीडियो के माध्यम से दिव्यांगों को मतदान के लिए करेंगे जागरूक
Sat, 20 Apr 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
- सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में आठ वीडियो जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में मूक बधिराें व आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में आठ वीडियो तैयार किया है। जिसे जारी कर दिया गया है।
जिला दिव्यांगजन व सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी वीडियो मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदाता मार्गदर्शिका, मतदान के दिन क्या-क्या सावधानी रखनी हैं व मतदान की प्रक्रिया सहित निर्वाचन आयोग की तरफ से विभिन्न सुविधाओं से संबंधित जारी एप (सक्षम, वोटर हेल्पलाइन, केवाईसी, सी-विजिल एप) आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
बताया है कि वीडियो से दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं (रैम्प, व्हीलचेयर, ब्रेलयुक्त ईवीएम, विशेष स्वयंसेवक व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग लाइन व परिवहन सुविधा, सांकेतिक भाषा) सहित घर से मतदान की सुविधा, डाक मतपत्र की सुविधा एवं मतदाता शपथ की जानकारी आदि प्राप्त की जा सकती है।