फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wife returned to husband home from lover house her in santkabirnagar

प्रेम कहानी में आया ट्विस्ट: प्रेमी के घर से वापस पति के पास लौटी पत्नी, घरवाले ने ही करवा दी थी आशिक से शादी

Tue, 01 Apr 2025 08:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 08:29 PM IST
सार

 - प्रेम संबंधों से आजिज आकर पति ने खुद करा दी थी पत्नी की प्रेमी से शादी
- नई बहू के बच्चों और पति की परेशानी देखते हुए मां ने लिया निर्णय

विज्ञापन
wife returned to husband home from lover house her in santkabirnagar
पति ने करा दी थी प्रेमी से पत्नी की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के प्रेम संबंधों से आजिज आकर जिस पति ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से करा दी थी। उस पत्नी को उसकी नई सास ने फिर वापस पति के घर भेज दिया। बच्चों और पति की परेशानी को देखते हुए मां ने यह निर्णय लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

पति ने ही करा दी थी पत्नी की शादी
यूपी के संतकबीरनगर स्थित धनघटा थानाक्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों से इस कदर आजिज आ गया कि उसने खुद ही उसके प्रेमी से उसकी शादी करा दी। उसने यह भी कहा था कि वह अपने बच्चों को खुद पाल लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सास ने समझाकर वापस पहले पति के घर भेजा
इस दौरान समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग लानत मलानत करने लगे। वहीं जिस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से कराई थी, वह भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस बात की जानकारी जब प्रेमी की मां को हुई तो उसने अपने बेटे को समझाया। इसके साथ ही बहू को भी बैठाकर बात की। उसे कई संबंधों का हवाला देते हुए और ऊंच नीच बताते हुए इस बात के लिए तैयार किया कि वह अपने पुराने पति और बच्चों के पास वापस जाए। 

विज्ञापन

पति और बच्चों के पास लौटी महिला
इसके बाद पत्नी सोमवार की रात में ही अपने पति और बच्चों के पास वापस आ गयी। इस मामले में धनघटा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। कोई शिकायत आएगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed