{"_id":"66217854dc35b5b5fb09c504","slug":"widening-of-city-road-will-provide-relief-from-jam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113020-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर की सड़क का चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर की सड़क का चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत
Fri, 19 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास की सड़क हो रही चौड़ी। संवाद
सेफ सिटी के तहत खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग 500 मीटर का चल रहा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेफ सिटी के तहत खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग 500 मीटर के करीब चौड़ा हो रहा है। साथ ही चौराहे काे विस्तार देने का कार्य भी शुरू हो गया है। उम्मीद है कि एक माह में चौड़ीकरण का कार्य समाप्त हो जाएगा। इससे शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और वाहन फर्राटा भरेंगे।
सेफ सिटी के तहत खलीलाबाद के विकास के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास चौराहे की विस्तार होना है। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे। साथ ही प्रमुख चौराहों पर भी कार्य कराए जाने हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए भी इंतजाम किए जाने हैं। इसी मुहिम के तहत मेंहदावल बाईपास से करीब 500 मीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसे हाईवे के सर्विस लेन से भी जोड़ा जाएगा, ताकि गोरखपुर व बस्ती की ओर से आने वाले वाहन मेंहदावल जाने के लिए फर्राटा भर सकेंगे। यहां सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। जिसके लिए दोनों तरफ दीवार खड़ी कर दी गई है।
मेंहदावल बाईपास पर अक्सर लगता है जाम
शहर के मेंहदावल बाईपास पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कारण यह है कि चौराहे से होकर गोरखपुर, बस्ती, धनघटा आदि के लिए सवारी वाहन चलते हैं। जाम की समस्या से यात्रियों जुझते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। शहर निवासी दुर्गेश मौर्य, विजय कुमार आदि ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से जहां जाम की समस्या से राहत मिलेगी वहीं वाहनभी फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में सेफ सिटी के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत मेंहदावल बाईपास पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी और वाहन भी फर्राटा भर सकेंगे। निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करा लिए जाएं।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम