{"_id":"6ade4901fe7186ff570cce29","slug":"wide-roads-will-usher-in-a-wave-of-development-and-employment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159543-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौड़ी सड़कें लाएंगी विकास और रोजगार की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौड़ी सड़कें लाएंगी विकास और रोजगार की बहार
विज्ञापन
खलीलाबाद-रौरापार का कुछ दूर हुआ चौड़ीकरण आगे जारी-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद और आसपास की सड़कों के चौड़ीकरण में तेजी आ गई है। इससे जहां विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ने की आस लगाई जा रही है।। इसके साथ ही वाहन फर्राटा भरेंगे और शहर में जाम की समस्या से राहत भी मिलेगी। खलीलाबाद शुगर मिल चौराहे से रौरापार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। इसके लिए शासन ने 13 करोड़ 74 लाख 49 हजार रुपये के बजट की मंजूरी प्रदान की है।
इस मार्ग के चौड़ीकरण से जहां आवागमन आसान हो जाएगा, वहीं वन देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से करीब 150 गांवों के लोगों को सीधे तौर पर सहूलियत होगी। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो खलीलाबाद शुगर मिल से रौरापार की लंबाई करीब 5.10 किमी है। यह मार्ग कई वर्षों से उपेक्षित होने के चलते जर्जर हो गया था, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रयास से शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी प्रदान की है। इस मार्ग के निर्माण पर 13 करोड़ 74 लाख 49 हजार रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग के निर्माण में 3. 85 किलोमीटर डामर तथा 1.25 किलोमीटर सीसी रोड बनाई जाएगी।
इसके साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में नाली का निर्माण कराया जा रहा। यह मार्ग रौरापार में भुअरिया-पायलपार मार्ग से जुड़ेगा, जिससे वाहन इस मार्ग से होकर धनघटा की तरफ आ जा सकेंगे। इसके साथ तितौवा से रेलवे स्टेशन होकर विधियानी मोड तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हुआ है। इस मार्ग पर गिट्टी डालकर समतल करने का कार्य कराया जा चुका है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे लोगों को रेलवे स्टेशन आने-जाने में सहूलियत होगी। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
00000000000000000000000
बढ़ेंगी व्यावसायिक गतिविधियां
खलीलाबाद-रौरापार व तितौवा से विधियानी मोड तक सड़क के चौड़ीकरण से व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। जगह-जगह दुकानों के खुलने से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा और विकास को भी गति मिलेगी। खासकर चौराहों की रौनक बढ़ जाएगी।
00000000000000000000
शहर को जाम से मिलेगी राहत
इन सड़कों के बनने से शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। अभी वाहन शहर से होकर आते-जाते हैं लेकिन सड़क बनने से धनघटा की तरफ आने-जाने वाले वाहन इन मार्गों से होकर आएंगे और जाएंगे। खासकर बड़े वाहनों को इन्हीं मार्गों से भेजा जाएगा, जिससे शहर वासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
00000000000000000
खलीलाबाद-रौरापार सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। आबादी वाले क्षेत्रों में नालियों के निर्माण के बाद इसमें और तेजी आएंगी।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि