{"_id":"61f8187cf4d54147f00a05e0","slug":"who-work-for-development-choose-those-people-khalilabad-news-gkp425466776","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्षेत्र के विकास करने वाले को चुनेंगे प्रतिनिधि’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्षेत्र के विकास करने वाले को चुनेंगे प्रतिनिधि’
विज्ञापन
कमलजीत कौर।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘क्षेत्र के विकास करने वाले को चुनेंगे प्रतिनिधि’
क्षेत्र के लोग बोले- दूसरों को मतदान करने के लिए करेंगे प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर आम लोग सजग हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विकास करने वाले लोगों को ही जन प्रतिनिधि चुनेंगे।
लोगों का कहना है कि मतदान मेें सभी मतदाता हिस्सेदार बनें, इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगे। समाजसेवी रणजीत राय ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। ऐसे में खुद मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चुनने में इस बात का ध्यान रखेंगे कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। इसके साथ ही जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के लिए मतदान करेंगे। गृहणी प्रियंका राय ने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगे, इसके लिए मतदान करेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तमाम दिक्कतें आई है, विकास प्रभावित हुआ है। ऐसे में इस बार सरकार चुनने में विकास को ही महत्व दिया जाएगा। गृहणी कमलजीत कौर ने कहा कि सबसे पहले जरूरी है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाएं मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी करें। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मतदान करते समय इस बात का ध्यान जरूर रहेगा कि कानून- व्यवस्था का राज हो, महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।

प्रियंका राय।- फोटो : KHALILABAD

अंकुर अग्रवाल।- फोटो : KHALILABAD

रणजीत राय।- फोटो : KHALILABAD