फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   West to water to Sun

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया

Wed, 18 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 18 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने तेजस्वी और सुंदर काया वाले पुत्र और उनकी दीर्घायु के लिए भगवान भास्कर की उपासना की।
विज्ञापन

शाम के समय सज धज कर नदी और ताल पोखरों व कुंड के घाट पर पहुंची महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर घाट पर विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान कांच के बांस के बहिंगया... और  सुनु लेहु अरज     हमार हे छट्ठी मैया... आदि गीतों शहर और गांव की गलियाें के साथ घाट    गूंज उठे।
विज्ञापन


मंगलवार को शाम होते ही व्रती महिलाएं घर परिवार और सहयोगियों के साथ घाटों की ओर चल पड़ी। यहां जैसे ही सूर्यदेव अस्त होने को हुए घुटने भर पानी में खड़े होकर महिलाओं ने अपने सहयोगी की मदद से फल और पूजन सामग्री की डलिया हाथ में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाथ से अपने केश की लट हाथ में लेे अर्घ्य देना शुरू कर दिया। पूजन के बाद लोगों ने इच्छित वरदान मांगा। इस दौरान नगर पालिका के कर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।

खलीलाबाद में कोतवाली के उत्तर पोखरे पर, चीनी मिल के कृत्रिम सरोवर और गोला बाजार स्थित नवनिर्मित   पोखरे पर भारी संख्या में महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।


पूजन करने वालों से में सुधा त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, रीता देवी, अनुपमा मिश्रा, संध्या, नीलम पांडेय, मंजूषा पांडेय, अपर्णा मिश्र, सुप्रिया राय, अनीता सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed