{"_id":"63dbf3b5055dcb718c09bbbb","slug":"weavers-demonstrated-against-the-electricity-corporation-khalilabad-news-c-7-1-40829-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्युत निगम के खिलाफ बुनकरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्युत निगम के खिलाफ बुनकरों ने किया प्रदर्शन
Thu, 02 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बिल जमा करने के बाद भी चोरी का केस दर्ज कराने का लगाया आरोप
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, न्याय की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के बैनर तले बृहस्पतिवार को बुनकरों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के बाद भी चोरी का केस दर्ज कराया जा रहा है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बुनकरों का मुख्य जीविकोपार्जन का स्रोत पावरलूम है। इसी के सहारे उनकी रोजी-रोटी चलती है। बुनकर नियमित रूप से बिजली बिल पासबुक के माध्यम से जमा करते हैं। इसके बाद भी खलीलाबाद के अंसार टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुनकरों के ऊपर बिजलीर चोरी का केस दर्ज करा दिया गया है।
उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दर्ज मुकदमा वापस कराया जाएगा। इस दौरान नसीम अंसारी, सरफुद्दोजा अंसारी, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद शमीम, नबीउल्लाह आदि मौजूद रहे।